ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बिहार से बड़ी खबर: मछली कारोबारी और उसके बेटे की बेरहमी से हत्या, अलग-अलग इलाकों में मिला शव

27-Nov-2022 03:14 PM

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बाप-बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों बाप-बेटे का शव अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक मछली कारोबारी अपने बेटे और बेटी के साथ बहन के ससुराल गया था। बेटी को बहन के घर छोड़ने के बाद मिथिलेश बेटे के साथ वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में बदमाशों ने दोनों बाप-बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के ठिकही गांव निवासी 32 वर्षीय मिथिलेश सहनी और उसके पांच साल के बेटे साजन कुमार के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को मिथिलेश सहनी ऑटो रिजर्व कर अपनी बहन के ससुराल और अन्य रिश्तेदारों के घर गया था। मिथिलेश के साथ उसका पांच साल का मासूम बेटा साजन और उसकी बेटी भी मौजूद थे। बेटी को बहन के घर छोड़ने के बाद मिथिलेश उसी ऑटो से वापस बेटे के साथ लौट गया लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा।


दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजन रातभर परेशान रहे और संभावित जगहों पर दोनों बाप-बेटे को तलाश करते रहे लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चला। रविवार की सुबह हथौड़ी थाना क्षेत्र के मदारीपुर रेलवे लाइन के पास मछली कारोबारी के बेटे साजन कुमार का सिर कटा शव बरामद किया गया। इसके बाद  मिथलेश सहनी का भी शव बोचहां धाना क्षेत्र के रामपुर जयपाल में सड़क किनारे मिला।बदमाशों ने दोनों बाप-बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी है। मछली कारोबारी मिथिलेश का हाथ और पैर टूटा हुआ पाया गया है।


एक साथ दो लोगों की हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को हिरासत में लिया है और उससे कड़ी पूछताछ में जुटी है। उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने हथौड़ी बाजार में आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।


news image