ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

बिहार से अलग मिथिला राज्य बनाने को लेकर पटना में प्रदर्शन, इन जिलों को किया जाएगा शामिल

बिहार से अलग मिथिला राज्य बनाने को लेकर पटना में प्रदर्शन, इन जिलों को किया जाएगा शामिल

04-Dec-2022 04:06 PM

By VISHWAJIT

PATNA  : बिहार से अलग मिथला राज्य बनाने की मांगएक बार फिर से उठनी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में राजधानी पटना में रविवार को मिथिला स्टूडेंट यूनियन की ओर से मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में युवाओं ने राजभवन की ओर से कूच किया। इस दौरान प्रदर्शन कारियों द्वारा हाथों में तख्तियां लेकर पटना के गांधी मैदान से राजभवन तक पैदल मार्च किया।  


दरअसल, मिथला को अलग राज्ये बनाने की मांग कर रहे इन  प्रदर्शनकारियों का कहना था कि, मिथिला उत्तर बिहार का इलाका है। यहां की भाषा भी अलग है। यहां  मैथिली भाषा बोली जाती है। ऐसे में जब देश में राज्यों का बंटवारा अमूमन भाषा के आधार पर किया गया ही तो इसे भी अलग राज्य बनाया जाना चाहिए। इसको लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष आदित्य मोहन का कहना है कि मिथिला क्षेत्र के लोग अशिक्षा, बेरोजगारी, पलायन, गरीबी, बाढ़ जैसी समस्या से जूझते रहते हैं। ऐसे में यदि यह एक अलग राज्य बनेगा तो इसकी तरक्की होगी और विकास भी नजर आएगा। 


उनका कहना है कि, मिथिला क्षेत्र की आबादी 40 मिलियन है और यह बिहार विधानसभा के लिए 22 सांसदों और 126 विधायकों का चुनाव करता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतना बड़ा क्षेत्र और आबादी होने के बावजूद एक अलग राज्य बनना बाकी है। मिथिला आज भी सरकारी उपेक्षा के कारण लगातार पिछड़ेपन का शिकार होने को मजबूर हो रहा है। इस कारण ना तो पलायन का कोई ठोस निदान अब तक निकल पाया है और ना ही संवैधानिक भाषा के रूप में अब तक मैथिली को यथोचित अधिकार ही प्राप्त हो सका है। मिथिला राज्य का निर्माण होगा, तभी मिथिला का ओद्योगिकरण और विकास संभव होगा। 


इन जिलों को मिलेगी जगह

इसके आगे उन्होंने बताया कि, मिथिला राज्य  के अंदर उत्तर और पूर्वी बिहार से लेकर सीमांचल और झारखंड के कुछ जिलों को भी शामिल किया जाएगा ।  इसमें बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपील, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और खगड़िया जिले हैं। साथ ही झारखंड के गोड्डा, साहिबगंज, दुमका देवघर और पाकुड़ जिलों को भी अलग मिथिलांचल में शामिल किया जाएगा। 


गौरतलब हो कि, यहां के लोग लंबे समय से मिथिला को अलग राज्य बनाने की मांग कर रहे हैं। मिथिला स्टूडेंट यूनियन छात्र-छात्राओं का संगठन है, जो मिथिलांचल को अलग राज्य बनाने की मांग की वकालत करता है। यह यूनियन समय-समय पर सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक प्रदर्शन करके बिहार के विभाजन की मांग उठाता रहता है। रविवार को मिथिला स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया।