पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
03-Jun-2023 08:13 AM
By First Bihar
VAISHALI : बिहार के वैशाली से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक नबालिग छात्र की हत्या उसके तीन दोस्तों के द्वारा किए जाने का मामला सामने आया है। जिस लड़के की हत्या हुई है वो क्लास 9 का स्टूडेंट बताया जा रहा है। यह वारदात बिदुपुर के शीतलपुर ककरहटा गांव के पास हुई।
दरअसल, गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र की उसके ही तीन साथियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। दोस्तों ने स्कूल से लौटते वक्त उसे घेर लिया और फिर बेल्ट एवं पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला। मृतक का नाम आदर्श कुमार बताया जा रहा है। ये राजकीय रामनंदन उच्च विद्यालय सर्वोदय में पढ़ते हैं। घटना के दिन भी यह अपने भाई के साथ स्कूल गया। छुट्टी होने के बाद जब आदर्श घर लौट रहा था, तो उसके बगल के तीन छात्रों ने उसे घेर लिया। उसके बाद किसी बात को लेकर उनमें विवाद हुआ। तीनों दोस्तों ने आदर्श को गड्ढे में धकेल दिया। फिर उसकी बेल्ट और ईंट-पत्थर से बुरी पिटाई की गई।
वहीं, मारपीट के दौरान तीनों ने उसे गड्ढे में पड़े बड़े पत्थर पर पटक दिया। इस कारण आदर्श बेहोश हो गया। होश आने पर वह किसी तरह भागकर अपने घर पहुंचा। घर वाले उसे लहुलूहान हालत में देखकर घबरा गए। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
इधर, इस मामले में फिलहाल पुलिस के पास किसी तरह की कोई शिकायत की गई है या नहीं इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी निकल कर सामने आई है। इस लिहाजा पुलिस सभी इस मामले की जांच को लेकर अपने अस्तर से जांच करने से बचती हुई नजर आ रही है। हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने पर इस ममाले में तुरंत एक्शन लिया जाएगा।