मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा
23-Mar-2022 02:13 PM
PATNA : इस बार चैत महीने में ही आसमान मानो आग उगल रहा है. मई-जून की गर्मी का अहसास मार्च में ही हो रहा है. वहीं मौसम के मिजाज को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है. साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को विशेष रूप से सतर्कता बरतने की सलाह दी गई. है. दूसरी तरफ अस्पतालों को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है.
बता दें मौसम की तल्खी को देखते हुए आपदा प्रबंधन की ओर से स्वास्थ्य और शिक्षा के अलावा पशुपालन, पीएचईडी, ग्रामीण विकास आदि विभागों को भी अलर्ट रहने की सलाह दी गई है. तो पेयजल संकट से निपटने की दिशा में कार्य करने को भी कहा गया है.
मौसम के मिजाज को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने पत्र जारी कर कहा है कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है. बिहार में इस दौरान भीषण गर्मी पड़ती है लू भी चलती है. इसका असर जनजीवन पर पड़ता है. खासकर बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के साथ ही दिहाड़ी मजदूरों को इसमें अधिक परेशानी होती है. और पिने के पानी पर भी संकट हो जाता है. इसलिए सभी लोगों को लू के पहले चेतावनी दें. और अगलगी की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन निदेशालय को जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है. सचिव ने सभी DM को जिलास्तर पर जागरूकता प्रोग्राम के आयोजन को भी कहा है.