RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
19-Aug-2023 01:34 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां एक निजी स्कूल के हॉस्टल में छात्र का खून से सना शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि छात्र की बेहरमी से हत्या की गई है। घटना फुलवरिया के मजिरवा कलां स्थित न्यू ज्ञान लोक कॉम्पिटीशन स्कूल की है।
मृतक छात्र की पहचान 10 वर्षीय आर्यन कुमार के रूप में हुई है। बीस दिन पहले ही स्कूल में उसका एडमिशन कराया गया था। आर्यन के सिर पर चोट के निशान के साथ साथ गले पर काला निशान पाया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना ईंट बरामद किया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है ईंट से वार कर छात्र को मौत के घाट उतार दिया गया है।
घटनास्थल से बरामद साक्ष्य हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। गोपालगंज एसपी ने इसे सस्पेक्टेड मर्डर बताया है और कहा है कि हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। घटना के सभी बिंदूओं पर छानबीन चल रही है। घटनास्थल पर FSL और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्र के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं वारदात के बाद स्कूल संचालक मौके से फरार हो गया है।