ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / बिहार : स्कूल जा रही लड़की के सर में सिरफिरे प्रेमी ने मारी...

बिहार : स्कूल जा रही लड़की के सर में सिरफिरे प्रेमी ने मारी गोली, हालत नाजुक

20-Feb-2024 01:42 PM

By First Bihar

LAKHISARAI : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे शायद ही समझ में आता हो कि उसके तरफ से जो कदम उठाए जा रहे हैं वह कितना सही है और कितना गलत, उसे बस यही समझ में आता है कि जो अपनी प्यार को किसी भी हद में जाकर हासिल कर सकें। लेकिन, कभी- कभी इसी वजह से कुछ गैरकानूनी कदम भी उठा लिए जाते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला लखीसराय से निकल कर सामने आया है। जहां एक प्रेमी को उसके आशिक ने गोली मारकर घायल कर दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार,  लखीसराय में प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक ने लड़की के सर में गोली मार दी. वहीं लड़की पर जानलेवा हमला करने के बाद सिरफिरे ने खुद की जान लेने की कोशिश भी की जिसमें वो सफल नहीं रहा।  ग्रामीणों ने हथियार के साथ लड़के को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। वहीं लड़की को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह हमला लड़की के स्कूल जाने के दौरान हुआ है। 


वहीं, यह घटना बडहिया के पाली पंचायत के कमालपुर की है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर मिल रही जानकारी के अनुसार, करमपुर निवासी मुकेश महतो की पुत्री नीलम कुमारी रोजाना की तरह पढ़ाई के लिए अपने स्कूल, उच्च विद्यालय बिरूपुर जा रही थी। वहीं उसके सिरफिरे प्रेमी ने उसे रास्ते में ही आकर गोली मार दी। यह मामला प्रेम-प्रसंग के विवाद का बताया जा रहा है। हमला करने वाले सिरफिरे प्रेमी की पहचान रामइकबाल महतो के पुत्र बमगाली कुमार उर्फ रहीश कुमार के रूप में की गयी है।


बताया जा रहा है कि, करीब साल भर से लड़का और लड़की के बीच में प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। युवक उत्तर प्रदेश में एक कंपनी में काम करता है।  वह सोमवार को ही अपने घर वापस आया था. बताया जा रहा है कि प्रेमी की इच्छा थी कि लड़की उसके साथ यूपी चले. लेकिन प्रेमिका इसके लिए तैयार नहीं थी. जिससे नाराज होकर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या करने की ठान ली और उसे गोली मार दी। प्रेमी ने खुद भी जान देने की कोशिश की


इसके अलावा  प्रेमिका को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मारने की कोशिश की।  लेकिन इसमें वो सफल नहीं हो सका। जिसके बाद अपनी जान देने के लिए वह बिजली के एक खंभे पर चढ़ गया। करंट का झटका लगने के बाद वह नीचे गिर गया। उसे पुलिस के पास लोगों ने सौंप दिया। लड़के को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। 


उधर,  पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी युवक ने बताया है कि कुछ महीने पूर्व प्रेमिका की मांग में उसने सिंदूर भी भरा था। जिसकी जानकारी लड़की की मां को हो गयी और उसने युवक को कड़ी चेतावनी दी थी।  युवक ने स्वीकारा है कि वह यूपी से ही हथियार लेकर आया था। प्रेमिका उसके साथ जाने को तैयार नहीं हुई तो उसने अपने किसी दोस्त की मदद से 7000 रुपए में हथियार और दो जिंदा कारतूस खरीदकर लाया था. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।