ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / बिहार : स्कूल गई तीन लड़कियों का अपहरण, प्रार्थना के बाद बैग टांगकर...

बिहार : स्कूल गई तीन लड़कियों का अपहरण, प्रार्थना के बाद बैग टांगकर निकली थीं

15-Nov-2021 05:51 PM

AURANGABAD:बिहार के औरंगाबाद से एक खबर सामने आ रही है यहां तीन नाबालिग छात्राएं अचानक लापता हो गईं हैं. मामला नवीनगर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय नवीनगर रोड की है जहां तीन नाबालिग छात्राएं स्कूल पढऩे गईं, स्कूल में प्रार्थना सभा में शामिल हुईं लेकिन फिर वापस नही आई. 


जानकारी के अनुसार, सोमवार को तीनों के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें बताया गया कि 13 नवंबर को तीनों छात्राएं घर से स्कूल के लिए निकली थीं. स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब काफी देर तक तीनों छात्राएं घर नहीं लौटीं तो घर वालों को चिंता होने लगी. इसके बाद उन्होंने तीनों छात्राओं की काफी खोजबीन की गई. लेकिन जब नहीं मिलीं तो उन्होंने इससे संबंधित शिकायत नवीनगर थाना में की. 


इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में रविवार को शिकायत दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को पुलिस ने  प्राथमिकी दर्ज की है. तीनों छात्राएं नवीनगर के दिग्‍धी पोखराही की रहने वाली हैं.


बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को तीनों घर से निकलकर नवीनगर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय नवीनगर रोड पढऩे गईंस्कूल गईं. स्कूल में प्रार्थना सभा में शामिल भी हुईं. उसके बाद तीनों स्कूल में बैग छोड़कर नवीनगर चली गईं. विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने फोन से अभिभावकों को सूचना दी तो तीनों छात्राएं एक साथ स्कूल पहुंचीं. फिर बैग लेकर जाने लगीं. पूछने पर उन्‍होंने कहा कि वे पढ़ाई करने कोचिंग जा रही हैं.  तब से वापस घर नहीं लौटी हैं. तीनों छात्राओं के घर नहीं लौटने से अभिभावक चिंतित हैं.