ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बिहार: मायके में कंपाउंडर के साथ था महिला का लव अफेयर, ससुराल पहुंचे पति ने टोका तो हत्या कर आंगन में दफनाया

18-Oct-2023 12:05 PM

By RAKESH KUMAR

ARA: भोजपुर में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां ससुराल आए एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को ससुराल के आंगन में ही दफन कर दिया गया। प्रेम प्रसंग को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने घर का आंगन खोदकर युवक के शव को बरामद कर लिया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना तरारी थाना क्षेत्र के इटिम्हा गांव की है।


मृतक युवक की पहचान अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तार गांव के रहने वाले कमलेश गिरी के 24 वर्षीय बेटे मिथुन गिरी के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, मिथुन हरियाणा के गुरुग्राम में ट्रक चलाता था। करीब 6 महीने पहले मिथुन हिमाचल प्रदेश के शिमला गया था, जहां उसने नेहा नाम की लड़की के शादी रचा ली थी। नेहा अपने जीजा के साथ शिमला में रहती थी। शादी के बाद मिथुन नेहा को साथ लेकर अपने गांव लौट आया था।


मिथुन के परिजनों ने बताया कि शादी से पहले मिथुन की पत्नी नेहा का शिमला में किसी कंपाउंडर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के दो महीने बाद जब मिथुन अपनी पत्नी नेहा को लेकर शिमला गया था तो वहां उसकी हत्या की कोशिश की गई थी। कुछ दिन पहले मिथुन फिर से पत्नी नेहा के साथ उसके मायके गया था। जहां नेहा ने अपने भाई, मां और प्रेमी के साथ मिलकर मिथुन की हत्या कर दी और शव को घर के आंगन में दफना दिया।


मिथुन के परिजनों की शिकायत पर नेहा के मायके पहुंची पुलिस ने मिथुन के शव को घर के आंगन से जमीन खोदकर बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी नेहा को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।