ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

बिहार: ससुराल जाने से इनकार कर रही थी पत्नी, सनकी पति ने चलती गाड़ी से फेंका

29-Jun-2022 04:59 PM

SARAN: ससुराल आए एक पति ने चलती गाड़ी से पत्नी को धक्का दे दिया. इसके बाद कार को तेज गति से लेकर भागने लगा. इस दौरान सामने से आ रही पुलिस की गस्ती वाहन में उसने जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद पुलिस जीप और कार दोनों क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मौके से पुलिस ने कार चला रहे उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. घटना इसुआपुर थाना क्षेत्र की है. जहां जगतपुर गांव के हरेंद्र प्रसाद यादव अपने ससुराल नवादा गांव के शशि गुरुचरण राय के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था.


जानकारी के मुताबिक, शादी संपन्न हो जाने के बाद वे मंगलवार को खुद निजी कार चलाकर अपनी पत्नी को लेकर घर जा रहे थे. जबकि पत्नी मायके में रहने की जिद कर रही थी. उसघ बीच डटरा गांव के पास गाड़ी में पति पत्नी के बीच बहस होने लगी. उस दौरान कथित तौर पर पति ने धक्का मारकर पत्नी को गाड़ी से नीचे गिरा दिया. वहीं, गाड़ी लेकर अनियंत्रित हो तेज गति से भागने लगा. इसे देख स्थानीय लोगों को शक हुआ. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.जिसके बाद पुलिसकर्मियों गाड़ी को रोकने की कोशिश की.


युवक पुलिस को देखकर गाड़ी रुकने के बजाय और तेज गति से भागने लगा. इस दौरान अनियंत्रित युवक पुलिस की गाड़ी में धक्का मार दिया, जिसमें दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. वहीं, पूछताछ के लिए गाड़ी से उतारने के क्रम में युवक हरेंद्र प्रसाद पुलिसकर्मियों से उलझ पड़ा और मारपीट भी की. फिलहाल जख्मी पत्नी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. हालांकि पत्नी गिरजा देवी का कहना है कि शादी के बाद वह मायके में और कुछ दिन रुकना चाहती थी। इसी बात को लेकर गाड़ी में भी पति -पत्नी के बीच बहस हुई और वह स्वयं क्रोध में चलती गाड़ी से कूद पड़ी.