ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार : सरस्वती पूजा पर भी कोरोना का साया, घरों में पूजा.. जुलूस...

बिहार : सरस्वती पूजा पर भी कोरोना का साया, घरों में पूजा.. जुलूस पर रोक

22-Jan-2022 09:33 AM

PATNA : बिहार में कोरोना पांबदी की वजह से इस बार सरस्वती पूजा का आयोजन बड़े पैमाने पर नहीं होगा. डीजे नहीं बजेगे और ना ही जुलूस निकलेगा और लोग घर पर ही पूजा करेंगे. बिहार में 6 फरवरी तक पाबंदी बढ़ा दी गई है. डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि सभी धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए बंद रहेंगे किसी भी प्रकार का आयोजन प्रशासन से अनुमति लेने के बाद होगी. डीजे और जुलूस पर भी रोक लगा दिया गया है.


ऐसे में पटना सदर एसडीओ नवीन कुमार का कहना है कि फिलहाल गाइडलाइन के हिसाब से सामूहिक और सार्वजनिक जगहों पर पूजा की अनुमति नहीं दी जाएगी. इस मामले में इस मामले में आगे दिशा निर्देश आने के बाद ही कोई फैसला लिया जा सकता. 


अभी से पटना राजधानी में वसंत पंचमी की तैयारी देखने को मिल रही है. ऐसे में शहर के कई इलाकों में मां सरस्वती की मूर्ति का निर्माण तेजी से हो रहा है. हालांकि पाबंदियों के कारण बड़ी प्रतिमा की जगह  4 फीट से छोटी मूर्तियां ज्यादा तैयार की जा रही है. मूर्तिकार का कहना है कि घरों में श्रद्धालु छोटी मूर्तियों को बैठा सकते हैं. वही मूर्तिकार कहते हैं कि इस बार बाजार में ₹500 से लेकर ₹5000 के बीच सामान्य तौर पर मूर्तियां मिल जाएगी. 


कंकड़बाग केंद्रीय विद्यालय के पीछे सालिमपुर, अहरा पार्क रोड, पोस्टल पार्क, सहित शहर के कई इलाकों में मूर्ति निर्माण चल रहा है. निर्माण से जुड़े कलाकार भोला पंडित कहते हैं कि दो फिट से लेकर 4 फिट के बीच में ज्यादा से ज्यादा मांग है. वही सुल्तानगंज के शिव महाराज के संतोष कुमार कहते हैं कि हर साल 50 से 60 लोगों को बैंड बाजा में काम मिलता था वहीं इस बार एक भी पार्टी बुक नहीं हो सकी है लोगों की हालात इस बार बहुत ही खराब है.