Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़
03-May-2020 08:47 PM
PATNA : कोरोना महामारी की संकट के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने राज्य के सभी जिलों को सिर्फ दो ज़ोन में बांटने का निर्णय लिया है. गृह विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक बिहार में कोई भी जिला ग्रीन ज़ोन में नहीं होगा. राज्य के सभी जिलों को रेड ज़ोन और ऑरेंज जोन में बांटा गया है. भारत सरकार की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक इन इलाकों में छूट दी जाएगी.
रेड और ऑरेंज जोन में होंगे बिहार के जिले
बिहार सरकार ने कहा है कि भारत सरकार की ओर से तय किये गए मापदंडों के मुताबिक ही समय-समय पर राज्य में रेड ज़ोन के इलाके के बारे में सूचित किया जायेगा. इसके आलावा बाकी सभी जिले ऑरेंज ज़ोन में माने जायेंगे. रेड ज़ोन में केंद्र सरकार की ओर से तय किये गए दुकानों को खोलने की अनुमति है. सभी जिलों के डीएम अपने इलाके की स्थिति को देखते हुए अपने स्तर से आदेश जारी करेंगे.
ऑरेंज जोन में मिलेगी ये छूट
बिहार सरकार ने केंद्र सरकार की ओर से तय किये गए मापदंड के आधार पर यह कहा है कि ऑरेंज ज़ोन में सभी प्रकार की वस्तुओं के लिए ई-कॉमर्स, सभी प्रकार के निर्माण कार्य, सभी प्रकार के उधोगों का संचालन, बाल काटने की दुकान, स्पा और सैलून खोलने की इजाजत दी गई है. सभी जिलों के डीएम को अपने इलाके में इस नियम को सख्ती के साथ लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.

