Indian Railway : 10 ट्रेनों से हटाया सुपरफास्ट दर्जा, अब किराया हुआ कम; लिस्ट में आपके रूट की भी ट्रेन शामिल Bihar weather : बिहार में बढ़ने लगी गर्मी, दिन में 32°C के पार पहुंचा तापमान मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य
12-May-2021 04:09 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को प्रमोशन दिया है. राज्य सरकार ने इन्हें अपर मुख्य सचिव के रूप में प्रोन्नति दी है. सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 1991 बैच के आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत को अपर मुख्य सचिव के रूप में प्रोन्नति दी गई है. इनके अलावा बिहार सरकार ने आईपीएस अधिकारी का भी तबादला किया है. डीआईजी एस प्रेमलथा को होमगर्ड का उप-महानिरीक्षक बनाया गया है. इनके आलावा सरकार ने तीन और अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. इस खबर में नीचे तबादले की लिस्ट दी हुई है.
गृह विभाग प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 2006 बैच की आईपीएस अफसर एस प्रेमलथा को होमगार्ड की डीआईजी सह महासमादेष्टा की जिम्मेदारी दी गई है. इनके अलावा भोजपुर के एसपी राकेश कुमार दूबे को अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
बिहार सरकार ने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल-3 के कमांडेंट सुशील कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल-17 का भी एडिशनल चार्ज दिया गया है. सरकार ने अपराध अभिलेख ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला को पटना होमगार्ड के कमांडेंट बनाया है. साथ ही इन्हें सहायक अग्निशमन पदाधिकारी की भी जिम्मेदारी दी गई है.
