ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

बिहार में आज महामारी घोषित होगी ब्लैक फंगस, पिछले 24 घंटे में आये 39 नए मामले

बिहार में आज महामारी घोषित होगी ब्लैक फंगस, पिछले 24 घंटे में आये 39 नए मामले

22-May-2021 06:44 AM

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर के बीच आई नई मुसीबत ब्लैक फंगस को बिहार सरकार आज महामारी घोषित करेगी। राज्य में ब्लैक फंगस के मामलों में तेजी के साथ इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में ब्लैक फंगस के 39 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो आज बिहार सरकार राज्य में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर सकती है। 


बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर ब्लैक फंगस के नए केस सामने आने के बाद राज्य सरकार की चिंता बढ़ गई है। ब्लैक फंगस के 39 नए केस शुक्रवार को सामने आए। इनमें से 8 मरीजों को भर्ती कराना पड़ा है। 39 मामलों में से 32 पटना के तीन अस्पतालों में और 7 मामले छपरा शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे हैं। राज्य में अब तक ब्लैक फंगस के लक्षण वाले 174 मरीजों की पहचान की जा चुकी है। शुक्रवार को पटना एम्स में कुल 30 मरीज ऐसे पहुंचे जिनमें ब्लैक फंगस के लक्षण थे। इनमें से 7 को पटना एम्स में भर्ती कर लिया गया जबकि बाकी को दवा देकर वापस भेज दिया गया। आईजीआईएमएस में भी एक मरीज शुक्रवार को एडमिट किया गया है जबकि बाकी मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया गया है। पटना के पारस हॉस्पिटल में एक मरीज लक्ष्मण के साथ पहुंचा था जिसे दवा देकर घर वापस भेज दिया गया है। 


पटना के आईजीआईएमएस को ब्लैक फंगस के इलाज के लिए सरकार ने अलर्ट मोड में रखा हुआ है। शुक्रवार को पटना एम्स में ब्लैक फंगस के भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है हालांकि अच्छी खबर यह है कि 3 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं। पटना के आईजीआईएमएस में कुल 39 मरीजों का इलाज हुआ है जिनमें 12 डिस्चार्ज होकर घर वापस लौट चुके हैं। शुक्रवार को सबसे ज्यादा में केस पटना के अलावे छपरा शहर में सामने आए हैं। केंद्र सरकार ने ब्लैक फंगस को पहले ही महामारी घोषित कर रखा है। अब राज्यों को अपने स्तर से ऐलान करना है। ऐसे में इंतजार इस बात का है कि क्या राज्य सरकार आज इसे महामारी घोषित कर देगी।