ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार सरकार के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन आज, विधानसभा परिसर में धरने पर...

बिहार सरकार के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन आज, विधानसभा परिसर में धरने पर बैठेंगे विधायक और विधान पार्षद

21-Dec-2022 09:52 AM

PATNA : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बिहार सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। आज यानी बुधवार को विधानसभा परिसर में बीजेपी धरने पर बैठने जा रही है। इस दौरान विधानमंडल दल के लोग मौजूद रहेंगे। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष ने मंगलवार को कहा था कि सारे विधायक और विधान पार्षद कल विधानसभा परिसर में मौजूद रहेंगे। नीतीश कुमार ने बीजेपी को नहीं पूरे बिहार को बर्बाद करने का संकल्प लिया है जिसे हम रोकने का काम करेंगे।




आपको बता दें, छपरा कांड में पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग और विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष की आवाज दबाने को लेकर बीजेपी में आक्रोश है। यही वजह है कि अब बीजेपी ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। बीजेपी इन तमाम विषयों को लेकर आज धरने पर बैठेगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। 




नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मंगलवार को कहा था कि छपरा शराबकांड की जांच के लिए सरकार ने एसआईटी का गठन किया है। ऐसा कर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। जहरीली शराब पीने से 80 लोगों की मौतें हुई है। उनके परिजनों को अब तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। पहले सरकार उनके आश्रितों को मुआवजा दें। मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करें। क्योंकि ऐसा नहीं किया गया है जिससे पूरा देश मर्माहत है।