ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बिहार समेत देशभर में आज मनाई जा रही होली, हर तरफ रंग और...

बिहार समेत देशभर में आज मनाई जा रही होली, हर तरफ रंग और गुलाल की बौछार

19-Mar-2022 08:00 AM

DESK: बिहार समेत देशभर में आज रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग लगाकर और गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। होली के अवसर पर पड़ोसी, रिश्तेदार, दोस्त अपने गिले शिकवे दूर करके गले मिलकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल फागू चौहान ने भी प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी है।  


ज्योतिष आचार्य की मानें तो शनिवार को हस्त नक्षत्र व वृद्धि योग में होली 19 मार्च को मनाई जा रही है।  ज्योतिष के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में रात के समय भद्रामुक्त काल में मनाया गया। इस वर्ष रात 12 बजे के बाद तक भद्रा का साया रहने से होलिका दहन के एक दिन बाद 19 मार्च को होली मनाई जाएगी। 


पर्व को लेकर मिथिला व बनारसी पंचांग दोनों का एकमत है। पचांग के अनुसार होलिका दहन के एक दिन बाद होली मनाने का अनूठा संयोग छह वर्षो बाद बना है। होली को लेकर हर तरफ माहौल में उमंग है। दो वर्षों तक कोरोना के साये ने होली की खुशियां छीन ली थी।  लेकिन इस बार होली कोरोना मुक्‍त है। इस कारण लोग कोई कसर नहीं छोड़ना चा‍हते। पुआ-पकवान से लेकर रंग-गुलाल तक की पूरी व्‍यवस्‍था की गई है।