ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / बिहार : सड़क किनारे चार युवकों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने...

बिहार : सड़क किनारे चार युवकों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

18-Sep-2022 11:17 AM

SUPAUL : सुपौल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक साथ चार युवकों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र स्थित इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। उधर, घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की।


मृतकों की पहचान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी 20 वर्षीय रवि कार्की, 22 वर्षीय रितिक कुमार, 21 वर्षीय रोहित थापा और वार्ड 13 के रहने वाले 21 वर्षीय रोहित ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों युवक आखिरी बार शनिवार की रात सड़क पर घूमते दिखे थे और रविवार की सुबह चारों का शव सड़क के किनारे से बरामद हुआ है।


घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बीरपुर के गोल चौक पर आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतक के परिजनों का कहना है कि चारों की हत्या की गई है जबकि पुलिस प्रथम दृष्टाया इसे सड़क हादसा बता रही है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने बिना परिजनों को सूचना दिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने वीरपुर बाजार को बंद कर दिया है और कार्रवाई  की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।