ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

बिहार: सड़क हादसे में बीटेक के छात्र की मौत के बाद बवाल, गुस्साए छात्रों ने कई गाड़ियों को फूंका

बिहार: सड़क हादसे में बीटेक के छात्र की मौत के बाद बवाल, गुस्साए छात्रों ने कई गाड़ियों को फूंका

22-May-2022 10:38 AM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के पूसा स्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में बीती रात एक छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। विश्वविद्यालय कैंपस घंटों रणक्षेत्र में तब्दील रहा। घटना से गुस्साए छात्रों ने विश्वविद्यालय में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। इस दौरान कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।


मृतक की पहचान डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के बीटेक बायोटेक के छात्र अखिल साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अखिल अपने एक दोस्त रोहित के साथ पूसा से कुछ दूर महमद्दा गांव जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी छात्र को इलाज के लिए पूसा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही छात्र ने दम तोड़ दिया।


मौत की खबर मिलते ही विश्वविद्यालय के छात्र उग्र हो गए और उन्होंने एकेडमिक बिल्डिंग में तोड़फोड़ शुरू कर दी और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। छात्रों का आरोप है कि छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर के बाद अस्पताल प्रबंधन के द्वारा उन्हें ना तो एंबुलेंस उपलब्ध कराया गया था और ना ही विश्वविद्यालय प्रशासन के तरफ से कोई सहयोग ही दिया जा रहा था, जिससे नाराज छात्र उग्र हो गए। छात्रों के उग्र रूप को देखते हुए अनिश्चितकालीन के लिए विश्वविद्यालय को बंद कर दिया गया है वहीं हॉस्टल को अविलंब खाली करने का निर्देश दिया गया है।


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। छात्रों का आरोप है कि हंगामे के दौरान पुलिस के ने कई राउंड फायरिंग भी की है और छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया हैं, जिसमें कई छात्र जख्मी हो गए हैं। मृतक छात्र अखिल साहू मूल रूप से राजस्थान के अजमेर का रहने वाला था। खबर मिलने के बाद राजस्थान से उनके परिजन समस्तीपुर के लिए निकल चुके है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।