राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
12-Nov-2022 07:13 AM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: खबर औरंगाबाद की है, जहां सड़क हादसे में बेटे की मौत हो गई। वहीं, मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। मां को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के क्षत्रिय नगर के पास की है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ तेज रफ्तार गाड़ी ने मां-बेटे को रौंद दिया। स्थानीय लोगो की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया, जहां डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। मां की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। मृत युवक की पहचान जिले के बालूगंज के बरसी गांव के मुकेश सिंह के 12 साल के बेटे रिशु कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल महिला माला देवी है जो मुकेश सिंह की पत्नी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुकेश सिंह क्षत्रिय नगर गांव से आकर एक किराए के मकान में रह रहे थे और अपनी जीविका का निर्वहन करने के लिए एक जेनरल स्टोर खोल रखा था। शुक्रवार की शाम माला देवी अपने बेटे के साथ दुकान से घर की तरफ लौट रही थी। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन ने उन्हें रौंद दिया।