कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
09-Nov-2022 07:19 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर कानूनगो को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कानूनगो जमीन के सर्वे में सुधार करने के एवज में एक शख्स से डेढ़ लाख रुपए बतौर रिश्वत ले रहा था। इसी दौरान निगरानी विभाग की टीम ने उसे धर दबोचा। निगरानी की इस कार्रवाई से जिले के अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार कानूनगो को निगरानी की टीम अपने साथ पटना लेकर चली गई, जहां उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।
दरअसल, पूरा मामला बनमनखी के धारहरा पंचायत से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार कानूनगो सौरव कुमार जमीन के सर्वे में सुधार के नाम पर अशोक कुमार से डेढ़ लाख रुपए की मांग कर रहा था। अशोक ने पटना पहुंचकर इस बात की जानकारी निगरानी विभाग को दी। निगरानी विभाग की टीम ने जांच के दौरान मामले को सत्य पाया। इसके बाद पटना से आई निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी कानूनगो को रंगेहाथ धर दबोचा।
निगरानी डीएसपी अरुणोदय पांडेय ने बताया कि यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब आरोपी कानूनगो अधिकारी सौरव कुमार पूर्णिया के बनमनखी स्थित धरहरा पंचायत के कार्यालय में था। पीड़ित अशोक कुमार तय रकम डेढ़ लाख रुपए लेकर कानूनगो सौरव कुमार के पास पहुंचा। जैसे ही अधिकारी ने पैसे हाथ में लिए, वहां पहले से मौजूद निगरानी विभाग की टीम ने उसे धर दबोचा। निगरानी की इस कार्रवाई के बाद कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।