अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
12-May-2022 12:42 PM
SIWAN: सीवान से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां संदिग्ध हालत में एक साथ दो युवकों का शव मिलने के बाद लोगों ने जमकर बवाल किया। दोनों युवकों का शव पचरुखी थाना क्षेत्र के चाप ढाला के पास से बरामद किया गया है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने सीवान-छपरा मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दोनों मृतकों की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली के बदलहाता निवासी प्रिंस कुमार और चांप टोला जितपट्टी के निवासी विवेक कुमार सिंह के रूप में की गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। परिजनों का कहना है कि अपराधियों ने दोनों की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है।
इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर सीवान-छपरा मुख्य मार्ग को जसौली खर्ग गांव के जाम कर दिया। जिससे एनएच पर घंटों यातायात बाधित रहा। आक्रोशित लोग हत्यारों की गिरफ्तारी और एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। फिलहाल पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश में लगी है।