Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप
29-May-2022 03:21 PM
GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से है, जहां सिनियर्स की रैगिंग के परेशान होकर पॉलिटेक्निक के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव लॉज के एक कमरे से फंदे से झूलता पाया गया। घटना विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक छात्र की पहचान मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी अभय सिंह कुशवाहा के बेटे निर्भय सिंह कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निर्भय पिछले एक साल से पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रीशियन की पढ़ाई कर रहा था। अभय के पिता एक ग्रामीण डॉक्टर हैं और इसी पिछले साल अभय का एडमिशन सिपाया पोलटेक्निक कॉलेज में कराया था। शनिवार की देर रात अभय का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया।
परिजनों की मानें तो अभय के साथ उसके सीनियर्स रैंगिंग किया करते थे, जिसकी जानकारी उसने दी थी। अभय के पिता ने इस संबंध में कॉलेज के प्रिंसिपल से बात करने करने की कोशिश की थी लेकिन प्रिंसिपल से मुलाकात नहीं हो सकी थी। मोतिहारी में परीक्षा होने वाली थी। अभय परीक्षा देने के बाद घर जाने वाला था लेकिन इसी बीच उसका शव लॉज के कमरे से बरामद किया गया। इधर, पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले के छानबीन में जुट गई है।