ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार : पूर्व उपमुखिया के बेटे की गोली मारकर हत्या, छः महीने पहले...

बिहार : पूर्व उपमुखिया के बेटे की गोली मारकर हत्या, छः महीने पहले हुई थी शादी

17-Dec-2021 04:51 PM

KAIMUR : बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद है. आए दिन अपराधी हत्या, लूट, और अपहरण जैसी घटनाओं को बड़ी आसानी से अंजाम दे रहे हैं. अपराधियों ने कानून का कोई डर ही नहीं दिख रहा है. ताजा मामला भभुआ के नक्सल प्रभावित अधौरा थाना क्षेत्र से है जहां जमुनीनार जंगल में बदमाशों ने पूर्व उपमुखिया के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि मृतक जंगबहादुर पासवान उर्फ टुशु पासवान भगवानपुर थाना क्षेत्र टोड़ी गांव निवासी पूर्व उपमुखिया गुलाब पासवान का बेटा था. अपराधियों ने उसके सीने में दो गोलियों मारी है. वहीं आशंका यह भी है कि शव को पेट्रोल से जलाने की कोशिश भी की गई है.


इस घटना को लेकर अधौरा थानाध्यक्ष में बताया कि दोपहर दो बजे तक परिजनों द्वारा मामले में आवेदन नहीं दिया गया है. पूछने पर उन्होंने बताया कि मृतक के बाएं सीने में दो गोलियों के निशान हैं. हालांकि मृतक के पिता का दावा है कि अपराधियों ने उनके बेटे के पेट, सीना व सिर में गोली मारी है, जिससे उसकी मौत हुई है. बाइक पर भी एक गोली मारी गई है. मृतक के पिता ने बताया कि इसी वर्ष मई माह में उसके बेटे की शादी हुई थी.


मिली जानकारी के मुताबिक टुशु की हत्या किए जाने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है. लेकिन उसकी हत्या के बाद ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं चल रही है. लोग यह सवाल कर रहे हैं कि जब टुशुु घर में खाना खा लिया था, तो फिर कौन सा ऐसा जरूरी काम आ पड़ा, जिसके लिए उसे बाइक लेकर रात में घर से निकलना पड़ा?  हत्या के पीछे शराब कारोबारियों का तो हाथ नहीं है? पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.