जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
12-Apr-2022 12:48 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : राजधानी पटना स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब को पंजाब के एक सिख श्रद्धालु ने करीब 5 करोड़ के सोने और चांदी के सामानों को भेंट किया। पटना साहिब पहुंचे पंजाब के करतारपुर निवासी चिकित्सक डॉ. गुरविंदर सिंह सामरा ने 5 किलो सोना और चार किलो चांदी से बने पलंग, चंवर, केज बॉक्स समेत अन्य बेशकीमती सामानों को भेंट किया।
डॉ गुरविंदर सिंह ने शाम में सजे दीवान में यह सामग्री तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर-ए-मस्कीन को सौंपा। इस मौके पर उन्होंने पंच प्यारों के लिए बेशकीमती कृपाण भी सौंपा। चिकित्सक द्वारा गुरु महाराज के चरणों में समर्पित सामानों की कीमत करीब 5 करोड़ बताई जा रही है। हालांकि डॉक्टर गुरविंदर सिंह सरना ने भेंट किए गए सामानों की कीमत बताने से इनकार कर दिया।
उन्होंने बताया कि उन पर गुरु महाराज की असीम कृपा है और वे जो कुछ हैं गुरु महाराज के आशीर्वाद से हैं। बता दें कि डॉ गुरविंदर सिंह सामरा पेशे से एक सर्जन हैं और पंजाब के करतारपुर में नर्सिंग होम चलाते हैं। जानकारों के मुताबिक वे हर वर्ष अपनी आमदनी का 50 फीसदी हिस्सा गुरुद्वारों में दान कर देते हैं। तख्त श्री हरमंदिर साहिब में दान करने के अलावा उन्होंने महाराष्ट्र के हुजुर साहिब गुरुद्वारा में भी बेशकीमती वस्तुएं दान की हैं।