जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
03-Apr-2021 08:09 AM
PATNA : बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा कोरोना संक्रमित हो गए हैं. मदन मोहन झा ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी .है मदन मोहन झा ने कहा है कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह होम आइसोलेशन में चले गए हैं. मदन मोहन झा ने लोगों से अपील की है कि उनके संपर्क में आने वाले लोग सतर्कता बरतें.
मदन मोहन झा ने अपने संपर्क में आने वाले लोगों कोरोना जांच कराने के लिए कहा है. मदन मोहन झा पिछले दिनों पार्टी की कई बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं. पिछले दिनों वह तेजस्वी यादव से भी मुलाकात करने गए थे. बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास के साथ उनका बड़ा का दौरा था.
प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा की तबीयत होली के बाद से ही थोड़ी खराब थी, जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना वायरस टेस्ट कराया. टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है. बता दें कि 27 मार्च को मदन मोहन झा बिहार प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास समेत अन्य नेताओं के साथ बगहा गए थे, हालांकि इसके बाद वह पार्टी के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए.