ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब

bihar politics: आरजेडी में शामिल हुए शहाबुद्दीन की पत्नी और बेटा ओसामा, राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने दिलाई सदस्यता

27-Oct-2024 11:44 AM

By First Bihar

PATNA: लंबे समय से राष्ट्रीय जनता दल से नाराज चल रहा सीवान के पूर्व सांसद दिवंगत मो. शहाबुद्दीन का परिवार आखिरकार लालू प्रसाद की शरण में पहुंच गया है। शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब और उनके बेटे ओसामा पूरे लाव लश्कर के साथ रविवार को राबड़ी आवास पहुंचे और आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की।  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने दोनों मां-बेटा को पार्टी का पट्टा पहनाकर राजद की सदस्यता दिलाई।


दरअसल, सीवान के पूर्व सांसद बाहुबली मो.शहाबुद्दीन का परिवार लालू प्रसाद और आरजेडी से लंबे समय से नाराज चल रहा था। शहाबुद्दीन के निधन के बाद से ही उनकी पत्नी हीना शहाब यह आरोप लगाती रहीं कि जिस आरजेडी के लिए उनके पति शहाबुद्दीन ने क्या कुछ नहीं किया लेकिन उनका निधन होते ही पार्टी ने उनके परिवार को दरकिनार कर दिया। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में हीना शहाब आरजेडी उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ मैदान में उतरी थीं, हालांकि दोनों को हार का सामना करना पड़ा था।


अब शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की राजनीतिक एंट्री की कवायद चल रही है। विभिन्न मामलों को लेकर विवादों में रहे पूर्व सांसद के बेटे ओसामा जेल तक का जा चुके हैं। जमीन कब्जा करने के मामले में जेल गए ओसामा हाल ही में जेल से बेल पर छूटकर बाहर आए थे। बेटे के भविष्य को देखते हुए आखिरकार हीना शहाब ने लालू की शरण में जाना ही उचित समझा और सारे गिले सिकवे भुलाकर दोनों मां-बेटा ने आरजेडी की सदस्यता ग्रहण कर ली। पूरे लाव लश्कर के साथ सीवान से पटना पहुंचे ओसामा और हीना शहाब को आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने सदस्यता ग्रहण कराई है।


शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब और उनके बेटे ओसामा के आरजेडी में शामिल होने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि दोनों के शामिल होने से आरजेडी मजबूत होगी। आज जो स्थिति है वैसी स्थिति में हमलोगों को एकसाथ रहना है। ओसामा के साथ-साथ हिना शहाब हम लोगों के साथ आई हैं और इससे सीवान के साथ-साथ पूरे बिहार में पार्टी को बहुत फायदा होगा, पार्टी बहुत मजबूत होगी। बता दें कि पूर्व सांसद बाहुबली शहाबुद्दीन की पत्नी और बेटे के आरजेडी में शामिल होने के बाद बिहार की सियासत में गरमाहट आ गई है और सत्ताधारी दल इसको लेकर आरजेडी पर हमलावर हो गए हैं।

फर्स्ट बिहार के लिए पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट..