Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
10-Feb-2023 11:08 PM
By MUKESH SHRIVASTAVA
PATNA: बिहार के पुलिस महमके में सीनियर आईपीएस अधिकारियों के बीच मचा घमासान पूरे देश में सुर्खियां बटोर रहा है. इस बीच सरकार ने अचानक से फेरबदल किया है. राज्य सरकार ने शुक्रवार की रात सूबे के तीन सीनियर आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है.
सरकार ने जारी किया आदेश
बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से शुक्रवार की रात जारी अधिसूचना में तीन सीनियर आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश निकाला गया है. सरकार ने जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया है, उनका डिटेल देखिये.
बिहार में रेल पुलिस के एडीजी के पद पर तैनात निर्मल कुमार आजाद का ट्रांसफर कर दिया गया है. वे नागरिक सुरक्षा के एडीजी के साथ साथ अपर आय़ुक्त का काम देखेंगे. वहीं, स्पेशल ब्रांच के एडीजी का काम देख रहे सुनील कुमार रूतबा ब़ढ़ाया गया है. उन्हें एडीजी सुरक्षा के पद पर तैनात किया गया है. लेकिन साथ ही एडीजी विशेष शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी दे दिया गया है. वहीं लंबे अर्से से पुलिस मुख्यालय के सुरक्षा शाखा का काम देख रहे बच्चू सिंह मीणा को बदला गया है. उन्हें सुरक्षा एडीजी के पद से हटाकर रेल पुलिस का एडीजी बनाया गया है.
बता दें कि बिहार में पुलिस महकमे में घमासान मचा है. आईजी विकास वैभव के आरोपों के बाद पूरे देश में बिहार की चर्चा हो रही है. ऐसे में जब ट्रांसफर की अधिसूचना जारी हुई तो लगा कि सरकार वहां लगी आग को बुझायेगी. लेकिन सरकार ने दूसरे जगहों पर तैनात अधिकारियों का ट्रांसफर किया है.