ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?

Home / news / लड़की छेड़ने वाले मनचलों की अब खैर नहीं, बिहार पुलिस की 'शेरनी दल'...

लड़की छेड़ने वाले मनचलों की अब खैर नहीं, बिहार पुलिस की 'शेरनी दल' मजनुओं को सिखाएंगी सबक

25-Aug-2020 02:05 PM

PATNA :  उत्तर प्रदेश पुलिस के 'एंटी रोमियो स्क्वॉड ' के तरजीह पर बिहार में भी पुलिस ने 'शेरनी दल' का गठन किया है. सड़क पर लड़की के ऊपर कमेंट करने वाले और उनके साथ छेड़खानी करने वाले मनचलों को सबक सिखाने के लिए बिहार पुलिस ने इस स्पेशल सेल का गठन किया है. सड़क पर तैनात 'शेरनी दल' की टीम मजनुओं को सबक सिखाएंगी.


बिहार के सुपौल जिले में महिला थानाध्यक्ष ने शेरनी दल का गठन किया है. सुपौल में महिला थानाध्यक्ष के नेतृत्व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. छेड़खानी और छिनतई के खिलाफ महिला पुलिस ने यह विशेष मुहीम छेड़ा है. आजकल जो लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले रोमियो सड़क पर घूमते रहते हैं, जिन्होंने लड़कियों का सड़क पर निकलना मुश्किल कर दिया है, उन्हीं को रोकने के लिए महिला थानाध्यक्ष ने यह शेरनी दल का गठन किया है. 


शेरनी दल महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षा प्रदान करेंगी. जिले मेब किसी भी जगह पर कोई भी लड़का गलत हरकत करता हुआ पाया गया तो उसपर सख्त कार्यवाही होगी और उसे सजा भी मिलेगी. सुपौल जिले में अब महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहतर इंतजाम किये जायेंगे. इसी वादे को पूरा करने के उदेश्य से 'शेरनी दल' का गठन किया गया है.