जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
31-Mar-2022 07:07 AM
PATNA : बिहार पुलिस में ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर सरकार में एक बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने विधानसभा में बिहार पुलिस संशोधन विधेयक 2022 को पेश किया था और बुधवार को इसे सदन की मंजूरी भी मिल गई। इस संशोधन विधेयक के पास होने के बाद अब किसी एक जिले में अधिकतम कार्यकाल की समय सीमा में बदलाव किया गया है। अब इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक एक जिले में 5 साल तक ही रह पाएंगे। पहले किसी जिले में अधिकतम कार्यकाल की सीमा 6 साल तक की थी जिसे घटाकर अब 5 साल कर दिया गया है। इतना ही नहीं किसी एक रेंज में अधिकतम कार्यकाल की सीमा 8 साल रखी गई है।
सरकार ने पुलिस महकमे में किसी एक जिले में इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक की तरह की अधिकतम समय सीमा तय कर दी है। इस बदलाव को करने का मकसद पुलिसिंग को दुरुस्त करना है। बिहार पुलिस मैं फिलहाल किसी एक रेंज के अंदर अधिकतम कार्यकाल की सीमा 10 साल की थी। 13 अगस्त 2019 को बिहार में पुलिस जोन को खत्म करते हुए रेंज का पुनर्गठन किया गया था। इसके बाद पुलिस रेंज की संख्या 12 हो गई थी। बड़े रेंज में आईजी और बाकी में डीआईजी का पद बनाया गया था। फिलहाल बिहार में 5 रेंज आईजी का पद होने के कारण परेशानी हो रही थी।
सरकार ने एक जिले में अधिकतम कार्यकाल की समय सीमा में जो बदलाव किया है उसके पीछे भी एक वजह है। सरकार चाहती है कि एक रेंस के अधीन किसी दूसरे जिले में पुलिसकर्मी कम से कम 3 साल के लिए तैनात रह पाएं। जिला, रेंज और इकाई से बाहर तबादले कैसे और कौन करेगा इसका भी प्रावधान संशोधन विधेयक में किया गया है।