ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय

Home / news / बिहार पुलिस में जल्द शुरू होगी बड़े पैमानों पर बहाली : 31 मार्च...

बिहार पुलिस में जल्द शुरू होगी बड़े पैमानों पर बहाली : 31 मार्च तक रोस्टर क्लियरेंस कर भेजा जायेगा प्रस्ताव

11-Mar-2023 09:53 AM

By First Bihar

PATNA : राज्य में पुलिसकर्मियों की बहाली को लकेर सीएम नीतीश कुमार लगातार एक्शन मोड में नजर आते हैं। वो हर बार यह बोलते हुए दिख जाते हैं कि, बिहार में पुलिस वालों की संख्या में बढ़ोतरी की जाए। इसके बाद अब इस मामले में राज्य के पुलिस महकमों में स्वीकृत पदों पर बहाली प्रक्रिया में तेजी लाने की कवायद शुरू हो गयी है। 


दरअसल,बिहार पुलिस दिवस पर मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद गृह विभाग ने विशेष बैठक कर पुलिस मुख्यालय से एक हफ्ते के भीतर स्वीकृत पदों के विरुद्ध रोस्टर क्लियरेंस का प्रस्ताव मांगा है। इसके साथ ही 31 मार्च तक रोस्टर क्लियरेंस के साथ बहाली के लिए आरक्षी चयन पर्षद को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है। 


मालुम हो कि, राज्य के अंदर पुलिस महकमे में डायल 112 की इआरएसएस परियोजना के तहत फेज वन में 7808 पद, फेज टू में 19288 पद के अलावा सीधी नियुक्ति के तहत 48477 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इन पदों की कुल संख्या 75573 है। विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नवनियुक्त पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग के लिए प्रशिक्षण संस्थानों की क्षमता बढ़ायी जायेगी।


आपको बताते चलें कि, गृह विभाग ने डायल 112 के इआरएसएस परियोजना को दूसरे चरण में राज्य के शेष जिलों में प्रारंभ करने के लिए एक हफ्ते में पुलिस मुख्यालय से प्रस्ताव मांगा है। मुख्यमंत्री ने प्रथम चरण के उद्घाटन के दौरान ही इस परियोजना को राज्य के सभी जिलों में प्रारंभ करने का निर्देश दिया था, लेकिन इस दिशा में अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी। इसके साथ ही गश्ती के लिए पुलिस थानों को उपलब्ध कराये गये दो-दो वाहन की मॉनिटरिंग के लिए पुलिस मुख्यालय को एक सिस्टम डेवलप करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में गृह विभाग सहित पुलिस मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।