ब्रेकिंग
बिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्स

Vice President Election: उपराष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे दिल्ली, पीएम मोदी से की मुलाकात

Vice President Election: एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन के दिल्ली पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह चुनाव जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद हो रहा है।

Vice President Election
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Vice President Election: एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन दिल्ली पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। पहले से तैयार काफिले के साथ राधाकृष्णन ने दिल्ली में प्रवेश किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की।


दरअसल, उपराष्ट्रपति चुनाव जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद हो रहा है। उन्होंने 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ने का ऐलान किया था। धनखड़ अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति बने थे, लेकिन दो साल बाद ही उन्होंने पद छोड़ दिया था। बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए ने रविवार को संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद सी. पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। 


एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद सी. पी. राधाकृष्णन दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीपी राधाकृष्णन ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज नई दिल्ली में हमारे प्रिय जननेता, हमारे परम आदरणीय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।


सीपी राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में हुआ था। उन्हें तमिलनाडु की राजनीति और सार्वजनिक जीवन में चार दशक से भी अधिक का अनुभव है। वे 31 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल बने थे। इससे पहले वे लगभग डेढ़ साल तक झारखंड के राज्यपाल रहे। उनके कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति द्वारा उन्हें तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता