सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
05-Aug-2022 03:04 PM
MUNGER : मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांका पंचायत में दो भाइयों के बीच जमकर लड़ाई हुई. घटना में 3 महिला समेत10 लोग बुरी तरह घायल हो गये. दोनों पक्ष की ओर से लाठी-डंडे और फरसा से हमला किया. घटना में गोलीबारी की भी बात सामने आई है. घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हैरानी की बात है कि अस्पताल में इलाज के दौरान भी दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए. पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले को शांत करवाया.
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में छापेमारी की. पुलिस की टीम सचिदानंद यादव के दो बेटे अंकित यादव और अमित यादव की तलाश में पहुंची थी. लेकिन पुलिस गलती से सचिदानंद यादव के घर के जगह सुभाष यादव के घर छापेमारी कर बैठी. हालांकि, पुलिस को वहां से कुछ बरामद नहीं हुआ. इस छापेमारी के बाद दोनों परिवार के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों परिवार के लोग आपस में भीड़ गये.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया. सचिदानंद ने बताया कि शराब तस्करी को लेकर पुलिस उनके घर पर छापेमारी करने गई थी. पुलिस की कार्रवाई पर उसके भाई सक हुआ कि सचिदानंद ने पुलिस को सूचना दी थी. जिसके बाद भाई के परिवार ने उसे लाठी- डंडे और फरसा से हमला कर दिया.
वहीं, घायल काजू यादव ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर उसके चचेरे भाई और चाचा से विवाद चल रहा था. पुलिस की छापेमारी के बाद उसे मौका मिल गया. जिसके बाद उसके चचेरे भाई ने गोली देने लगा. फिर विवाद बढ़ा और लाठी-डंडे और फरसा से हमला कर दिया, जिसमे सभी घायल हो गए. घटना में फायरिंग की भी बात की जा रही है. घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से ओर पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है.