ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar News: DGP के आदेश पर एक्शन में बिहार पुलिस, UP की तर्ज...

Bihar News: DGP के आदेश पर एक्शन में बिहार पुलिस, UP की तर्ज पर अपराधियों के घर पर ताबड़तोड़ चला रही बुलडोजर

20-Dec-2024 06:57 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बिहार के नवनियुक्त डीजीपी विनय कुमार (bihar dgp vinay kumar) के आदेश के बाद बिहार पुलिस एक्शन (Bihar Police in action) में आ गई है। हर जिले में अपराधियों (criminals) के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार पुलिस फरार वारंटियों के घर बुलडोजर (bulldozer) लेकर पहुंच रही है और एक दिन में कई-कई अभियुक्तों के घर की कुर्की कर रही है। मुजफ्फरपुर में पुलिस का बुलडोजर एक्शन देखकर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, बिहार में नए डीजीपी के आते ही पुलिस ने अपराधियों पर एक्शन दिखाना शुरू कर दिया है। पुलिस मुख्यालय से गाइडलाइन आने के बाद अब मुजफ्फरपुर में पुलिस ने विभिन्न कांडो में फरार चल रहे विभिन्न आरोपियों के घर विधिवत कुर्की जब्ती की प्रक्रिया कर रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। इससे साफ जाहिर है कि अब बिहार में पुलिस का खौफ शुरू हो गया है।


मुजफ्फरपुर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विभिन्न कांडों के वांछित अपराधियों और बदमाशों के घर पुलिस कुर्की की कार्रवाई कर रही है। अब तक पुलिस के तरफ से आधिकारिक रूप से कोई आंकड़ा जारी नहीं किया गया है कि कुर्की की कार्रवाई कितने अभियुक्तों के खिलाफ हुई है लेकिन कुर्की के कार्रवाई से पूरे जिले में एक पुलिस के प्रति पॉजिटिव मैसेज गया है जो आप पुलिस का एक्शन दिख रहा है।


मनियारी थाना क्षेत्र में एक वांछित अपराधी के घर कुर्की की प्रक्रिया में शामिल सीडीपीओ-2 वेस्ट मुजफ्फरपुर अनिमेश चंद्रा ज्ञानी ने कहा कि आज पूरे मुजफ्फरपुर जिले में विशेष अभियान वंचित बदमाशों के खिलाफ कुर्की की चल रही है। कई जगह पर कई शराब कारोबारी एवं अन्य मामले के वांटेड बदमाशों ने तो आत्मसमर्पण भी किया, बाकी वैसे सभी बदमाशों के खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया चल रही है जो अब तक फरार हैं।