ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / बिहार पुलिस परीक्षा के लिए सेंटर की लिस्ट जारी, अभ्यर्थी यहां एक क्लिक...

बिहार पुलिस परीक्षा के लिए सेंटर की लिस्ट जारी, अभ्यर्थी यहां एक क्लिक में देखें अपना एग्जाम सेंटर

18-Feb-2020 08:30 PM

PATNA : बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा के लिए केंद्रों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है.  केन्द्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती ने बिहार पुलिस में सिपाही के 11880 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए केंद्रों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट से उम्मीदवार अपना परीक्षा केंद्र जान सकते हैं. इसमें रोल नंबर वाइज परीक्षा केंद्रों का आंबटन किया गया है. अगले महीने 8 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए इन केंद्रों की लिस्ट जारी की गई है.  


केन्द्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती की ओर से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर ये लिस्ट जारी की गई है. वेबसाइट पर फर्स्ट सीटिंग और सेकंड सीटिंग के अभ्यर्थियों के लिए दो लिस्ट जारी किये गए हैं. अभ्यर्थी अपना लिस्ट यहां देख सकते हैं. सिपाही के 11880 पदों  पर भर्ती के लिए रद्द किये गए दूसरे एग्जाम को लेकर राज्य में कुल 483 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं. केन्द्रीय चयन  के मुताबिक सिपाही भर्ती परीक्षा में 12 लाख 66 हजार अभ्यर्थी हैं. इसमें कुछ अभ्यर्थी 12 जनवरी को पहली परीक्षा में शामिल हुए थे. 20 जनवरी की जो परीक्षा रद्द हुई थी. ये सेंटर लिस्ट उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए जारी किये गए हैं. 


यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, विशेषीकृत इण्डिया रिजर्व वाहिनी, रिजर्व वाहिनी, बिहार राज्य बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी में खाली पड़े सिपाही के पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली थी. परीक्षा में सारे प्रश्न (आब्जेक्टिव) प्रकार के होंगे. लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी. आवंटित परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ई-प्रवेश-पत्र के साथ अपना एक वैध फोटो पहचान-पत्र जैसे-मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड अथवा आधार कार्ड भी प्रस्तुत करना होगा.


फर्स्ट सीटिंग के कैंडिडेट एक क्लिक में यहां देखें अपना सेंटर
सेकंड सीटिंग के कैंडिडेट एक क्लिक में यहां देखें अपना सेंटर