ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बिहार: पिता ने शराबी बेटे को किया पुलिस के हवाले, हाथ-पैर बांधकर SP के जनता दरबार में पहुंचा

03-Mar-2023 06:02 PM

By Ajit Kumar

JEHANABAD: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को लागू हैं। इस कानून को लागू हुए लगभग सात साल हो चुके हैं। सात साल के बाद भी ना ही शराब पीने वाले अपनी हरकतों से बाज का रहे हैं और ना ही शराब बेचने वाले। शराब पीकर हंगामा करने के कई मामले अक्सर सामने आते रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के जहानाबाद से सामने आया है, जहां शराब पीकर हंगामा कर रहे बेटे को उसके पिता ने ही पुलिस के हवाले कर दिया। पिता अपने बेटे का हाथ-पैर बांधकर एसपी के जनता दरबार में पहुंचा था।


दरअसल, परसबिगहा थाना क्षेत्र के पंडुई गांव में एक युवक शराब पीकर लगातार हंगामा करता था। शराब पीने और मारपीट करने के आरोप में दो बार पहले पकड़ा भी जा चुका है। शुक्रवार को एक बार फिर नशे की हालत में उसने हंगामा शुरू किया और परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिजनों ने शराबी पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन उसपर काबू कर पाना आसान नहीं था। ऐसे में शराबी के पिता ने गांव वालों के सहयोग से बेटे को पकड़ लिया। पहले हाथ पैर बांध दिया और फिर एसपी के जनता दरबार में पहुंच गए। 


बता दें कि, जहानाबाद के पंडूई कि घटना कोई पहली घटना नहीं है। शराबबंदी के बाद इस तरह के कई मामले सामने आए हैं जब परिजनों ने ही शराबी को पुलिस से गिरफ्तार करवाया है। वहीं शराबी बेटे ने एसपी के जनता दरबार में भी नशे की हालत में हंगामा करता रहा। जब उससे शराब बंदी के बावजूद शराब पीने की बात पूछी गई तो उसने जो कहा वह सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। नशे में होने के बावजूद युवक अनूप ने नीतीश कुमार के शराबबंदी को चुनौती दे दी। वहीं अपने शराबी बेटे से परेशान लाचार पिता अपनी परेशानी बताता रहा और पियक्कड़ बेटा नौटंकी करता रहा। हालांकि बाद में शराबी युवक को उसके परिजन अपने साथ लेकर चले गए है।