ब्रेकिंग न्यूज़

पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान

Home / news / बिहार : पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने वाले शख्स ने बताई...

बिहार : पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने वाले शख्स ने बताई इसके पीछे की सच्चाई, प्रेमी और उसके परिजनों पर लगाया गंभीर आरोप

30-Dec-2021 12:49 PM

JAMUI : अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने वाला शख्स अब पलटता हुआ दिखाई दे रहा है. उसने एक नया आरोप लगाकर कहानी में ट्विस्ट ला दिया है. युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के प्रेमी के घरवालों ने प्रेमी से जबरदस्ती मांग में सिंदूर डलवा दिया था. युवक ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे साथ में खड़ा होने के लिए मजबूर किया गया. इसके बाद वीडियो वायरल किया गया. क्योंकि खड़ा नहीं रहने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. उसे हथियार के बल पर बुलाया गया था. युवक बिहार के जमुई जिला का रहने वाला बताया जा रहा है.


आपको बता दें कि अभी हाल ही में एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें यह दावा किया था कि उस युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवाई है और वो भी अपनी मर्जी से. जब यह खबर मीडिया में वायरल हुआ तो युवक ने बेंगलुरु से पाने परिजनों को फ़ोन किया और और इस बात का खंडन करने के लिए कहा. पीड़ित विकास ने यह आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर साजिश रची. उसके बाद उसे हथियार के बल पर घर से बाहर बुलाया गया. जबरन ये कहलवाया गया वह अपनी मर्जी से यह शादी करवा रहा है.


वहीं वीडियो वायरल होने के बाद विकास का बेंगलुरु में काम करना मुश्किल हो गया है. विकास ने जबरन वीडियो बनाकर वायरल कराने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि वह अगले दो दिनों में अपने घर वापस आ रहा है. उसके परिजन इस संबंध में पुलिस में शिकायत करने के बारे में सोच रहे हैं. विकास के पिता ने बताया कि उसके बेटे को डराया धमकाया गया है. साथ ही जबरदस्ती उसका वीओडॉ बनाकर वायरल किया गया है.