अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
23-Mar-2022 08:54 AM
PATNA : इस वक्त बिहार की राजधानी से खबर आ रही है जहां मंगलवार की रात खाना बनाने के दौरान सिलिंडर फटने से आठ झोपड़ियों में आग लग गयी. फिलहाल अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहीं सूचना मिलने के बाद चार बड़े दमकल और चार छोटी गाड़ी पहुंच कर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काफी प्रयास के बाद काबू पाया.
यह हादसा बिहार के दानापुर स्थित रूपसपुर थाना क्षेत्र के लालू नगर का है. मिली जानकारी के अनुसार लालू नगर में मंगलवार की रात गैस सिलिंडर पर खाना बनाने के दौरान सिलिंडर फटने से झोपड़ीनुमा घर में आग लग गयी. और कुछ ही देर में ही आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद आग की लपटें पास की झोपड़ीनुमा घर में पहुंच गयी और आठ झोपड़ियों को अपने चपेट में ले लिया.
इस अगलगी में रामबाबू प्रसाद, विजय महतो, संजय बिंद, सोनू बिंद, सूरज पासवान, करमू महतो, विनय पासवान समेत आठ झोपड़ीनुमा घर जल कर राख हो गये. सीओ अमृत राज बंधु ने बताया कि अगलगी पीड़ित की सूची तैयार की गयी है और तत्काल राहत दी जा रही है. थानाध्यक्ष मधुसुदन कुमार ने बताया कि अगलगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.