ब्रेकिंग न्यूज़

‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी

Home / news / बिहार : पार्षद बहु का कारनामा, कर्मियों से मिलकर अपनी सास को दिलाया...

बिहार : पार्षद बहु का कारनामा, कर्मियों से मिलकर अपनी सास को दिलाया आवास योजना का लाभ, ऐसे हुआ खुलासा

23-Mar-2022 09:24 AM

By ALOK KUMAR

BETTIAH : बेतिया अनुमंडल के चनपटिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 की पार्षद चंदा कुमारी ने पद का दुरुपयोग कर अपनी सास शांति देवी को आवास योजना का लाभ दिलाया है। इसका खुलासा एक आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में हुआ है। मामला खुलासा होने के बाद नप के कार्यपालक पदाधिकारी बसंत कुमार ने सख्ती बरतते हुए वार्ड पार्षद पर वित्तीय अनियमितता का गंभीर आरोप लगाया है। इसके साथ ही नप के तीन कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। 


ईओ बसंत कुमार ने कहा है कि वार्ड पार्षद चंदा देवी ने पद का दुरुपयोग कार्यालय के कर्मियों से सांठगांठ कर आवास योजना के तहत अपनी सास को वर्ष 2017 में दो किस्त में डेढ़ लाख रुपए की राशि दिलाया है जबकि नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा आवास के लिए स्वीकृत सभी सूची में लाभार्थी शांति देवी का नाम अंकित नहीं है। 


इससे स्पष्ट होता है कि पार्षद ने अपने पद का दुरुपयोग किया है और कर्मियों से सांठगांठ कर वित्तीय अनियमितता की घटना को अंजाम दिया है। पार्षद चंदा कुमारी को आवास के नाम पर गलत ढंग से प्राप्त की गई राशि को 1 सप्ताह के भीतर नप के कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है। बसंत कुमार ने बताया है कि पार्षद के द्वारा राशि जमा नहीं करने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।