Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश
01-Jun-2020 03:15 PM
PATNA : बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसें कोरोना जागरुकता का जरिया बनेगी। राज्य में चलने वाली सभी बसों पर आकर्षक इमोजी और स्लोगन के जरिए कोराना संक्रमण से बचाव हेतु जागरुकता एवं प्रचार-प्रसार किया जाएगा। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि एक जून से राज्य में सार्वजनिक परिवहन के सभी वाहनों को चलाने की इजाजत दी गई है। आम लोगों की जागरुकता के लिए बसों में परिवहन निगम द्वारा विशेष तैयारी की गई है।पब्लिक ट्रांसपोर्ट के वाहनों में अंदर एवं बाहर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के उपायों संबंधी स्टीकर व स्लोगन लगाये जाएंगे। साथ ही जिला प्रशासन के माध्यम से यात्रियों के बीच पम्पलेट का वितरण कराया जायेगा। सभी बसों में स्टीकर व स्लोगन लगाने का कार्य किया जा रहा है।
सार्वजनिक परिवहन के वाहनों के परिचालन के पहले दिन परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सोमवार को बांकीपुर बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीटीओ, एमवीआई, बस डिपो मैनेजर, सभी ड्राइवर-कंडक्टर को यात्रा के क्रम में कोराना संक्रमण से बचाव हेतु परिवहन विभाग द्वारा तय किये गए प्रावधानों का पालन कराने का निर्देश दिया।
परिवहन सचिव ने बताया कि पटना के साथ अन्य जिलों में सोमवार से बस, ऑटो, ई रिक्शा, टैक्सी, ओला, उबर आदि का परिचालन शुरु हो गया है। पटना से लगभग 200 बसों का परिचालन किया गया है।वर्तमान में राज्य के अंदर बसों का परिचालन शुरू किया गया है। अंतरराज्यीय बस चलाने के लिए दूसरे राज्यों से सहमति मिलने के बाद बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा।बसों में सोशल डिस्टेंसिंग, साफ-सफाई संबंधी प्रोटोकॉल को सुनिश्चित कराने के लिए सभी जिलों के डीएम और एसपी को निर्देश दिए गए हैं।
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सभी की सहूलियत के लिए सार्वजनिक परिवहन को शुरू किया गया है। बसों एवं अन्य वाहनों से यात्रा के क्रम में सावधानी बरतें। सावधानी ही सुरक्षा है।
परिवहन सचिव ने दिया यह निर्देश :-
- यात्रा के दौरान मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
- बस में खड़े होकर यात्रा न करें।
- निर्धारित सीट के अतिरिक्त बैठने की अनुमति नहीं है।
- ओवर लोडिंग या अन्य नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।
- बसों के परिचालन के पूर्व और परिचालन के बाद सेनेटाइज करना आवश्यक है।