ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / Bihar: पप्पू यादव बाल-बाल बचे, काफिले की गाड़ी के उड़े परखच्चे, कई नेता...

Bihar: पप्पू यादव बाल-बाल बचे, काफिले की गाड़ी के उड़े परखच्चे, कई नेता घायल

14-Feb-2023 07:05 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में जन अधिकार पार्टी (JAP) के प्रमुख पप्पू यादव का काफिला सोमवार देर रात एक भीषण हादसे का शिकार हो गया. पप्पू यादव अपने काफिले के साथ मुबारकपुर कांड के पीड़ित परिवार से मिलने के लिए सारण गए थे. वहां से वापस लौटने के वक्त एक ट्रक ने उनके काफिले को ओवरटेक किया. और अनियंत्रित होकर काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इसमें टक्कर एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.


हालांकि इस भीषण सड़क हादसे में JAP के प्रमुख पप्पू यादव बाल-बाल बच गए. लेकिन उनके काफिले के साथ चल रहे कई नेता गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया है. जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा ब्रह्मपुर फोरलेन पर आरा और बक्सर के बीच हुआ.


क्या था मुबारकपुर कांड?

आपको बता दे बिहार के सारण जिले में मांझी प्रखंड के मुबारकपुर में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव ने गांव के ही तीन युवकों पर उसके मर्डर की कोशिश करने का आरोप लगाया था. साथ विजय ने उन तीनों को कमरे में बंद कर पिटाई भी करवाई थी. जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसमें से एक की मौत इलाज के दौरान हो गई थी.