पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
08-Feb-2024 02:37 PM
By First Bihar
SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले में पैसे की लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच लाठी डंडे से जमकर मारपीट हुई। यह मामला रिगा थाना क्षेत्र के बभनगाम का है।
मिली जनकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह पुकार साह और शोभा देवी के बीच तीखी झड़प हो गई थी। दोनों के बीच पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष के लोग लाठी और डंडा चलाने लगे। इस हिंसा में कई लोग घायल हो गए। वहीं, किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि पुकार साह द्वारा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लोन लिया गया था। जिसका पैसा नहीं चुकाने पर शोभा देवी द्वारा पैसा लौटाने को कहा गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। फिर देखते ही देखते दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग मौके पर पहुंचे और लाठी- डंडा चलाने लगे। इस मारपीट में कई लोग घायल भी हो गए है। फिलहाल घायलों का इलाज के लिए पीएससी में भर्ती करवाया गया है। जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।
उधर , इस पूरी घटना को लेकर देगा थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। घायलों को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगर घायलों द्वारा फर्द बयान दिया जाता है तो मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।