मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
30-Nov-2024 03:42 PM
By First Bihar
KHAGARIA: खगड़िया के गोगरी प्रखंड में हुए पैक्स चुनाव के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मतदान केंद्र पर तैनात एक शिक्षक, जो पीठासीन अधिकारी के पद पर था, शराब के नशे में धुत पाया गया। वह न सिर्फ खुद वोट डाल रहा था, बल्कि एक विशेष उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने के लिए अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित कर रहा था।
दरअसल, शुक्रवार को हुए पैक्स चुनाव में इटहरी पंचायत के पंचायत भवन शिरनियां काली स्थान स्थित मतदान केंद्र संख्या 1 (क) पर यह घटना हुई। मतदाताओं ने देखा कि पीठासीन अधिकारी, राजीव कुमार, शराब के नशे में धुत है और अपनी जेब से बैलेट पेपर निकालकर एक विशेष उम्मीदवार के पक्ष में डाल रहा है। जब अन्य प्रत्याशी के समर्थकों ने इसका विरोध किया तो मामला बिगड़ गया।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद गोगरी बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और पीठासीन अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में पुष्टि हुई कि वह शराब पीकर आया था। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई है। बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।