रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
18-Feb-2020 07:19 AM
PATNA : इलाज सहित अन्य कामों से अब दिल्ली जाने वाले आम लोग भी बिहार निवास में ठहर सकेंगे. बिहार भवन और बिहार निवास के पुनर्विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने इसे लेकर पदाधिकारियों को अहम निर्देश दिए हैं.
सोमवार को समीक्षा कार्य के दौरान सीएम ने पदाधिकारियों को कहा कि पहले चरण में बिहार निवास का पुनर्विकास करें. बिहार निवास में पदाधिकारियों के रहने के साथ-साथ कार्यरत कर्मचारियों के आवास की भी व्यवस्था हो.
वहीं बिहार से इलाज के लिए जाने वाले आमलोगों के रहने की व्यवस्था वहां निर्धारित दर पर संभव हो सके तो बेहतर होगा. इसके साथ ही सीएम ने यह निर्देश दिया कि परिसर में ऑडिटोरियम का भी निर्माण कराया जाए. पदाधिकारी दूसरे बेहतर भवनों की डिजाइन का अध्ययन कर एक बेहतर प्रारूप बनाएं और उस आधार पर बिहार भवन का कार्य कराया जाए. भवन का निर्माण इस तरह से हो कि उनकी उपयोगिता अधिक से अधिक हो सके. दिल्ली स्थित बिहार भवन में बिहार सरकार के कार्यालयों को उपयोग के लिए लाया जाएं.
समीक्षा बैठक के दौरान भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव चंचल कुमार ने बताया कि दिल्ली में बिहार भवन के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है और यह अगले चार महीने में पूरा हो जाएगा.