ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति

बिहार: मरीज की मौत पर भारी बवाल, पुलिस ने जमकर बरसाई लाठियां, मीडियाकर्मियों को भी नहीं बख्शा

बिहार: मरीज की मौत पर भारी बवाल, पुलिस ने जमकर बरसाई लाठियां, मीडियाकर्मियों को भी नहीं बख्शा

04-Nov-2022 09:25 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां एक मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाया है। गुस्साए लोगों ने नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ की और सड़क पर आगजनी कर एनएच 31 को जाम कर दिया। हंगामे को देखते हुए नर्सिंग होम के डॉक्टर और अन्य कर्मी मौके से फरार हो गए। हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ पर जमकर लाठियां चटकाई। इस दौरान कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों को भी निशाना बनाया गया।


दरअसल, जिले के मरंगा मिल्की के रहने वाले राहुल कुमार को गले के ऑपरेशन के लिए लाइन बाज़ार स्थित डॉक्टर रोहित रंजन के जीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां दवा की अधिक डोज देने के कारण राहुल की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए राहुल के परिजनों ने अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया। मृतक राहुल के परिजनों ने शव को सड़क पर रख दिया और आगजनी कर यातायात को बाधित कर दिया। इससे पहले परिजनों में अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और पूरे अस्पताल को क्षतिग्रस्त कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की। हालात को नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियो पर जमकर लाठिया चलाई। इस दौरान कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों पर भी पुलिस ने लाठियां बरसाई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और उनके सामने ही मीडियाकर्मियों को निशाना बनाया गया। पुलिस के लाठीचार्ज में कई पत्रकारों को चोटें आई हैं। पत्रकारों के विरोध पर एसडीपीओ ने माफी मांगते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।