ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / करप्शन का खेल..! पथ निर्माण विभाग के एक प्रमंडल में 'करोड़ों' का फर्जीवाड़ा,...

करप्शन का खेल..! पथ निर्माण विभाग के एक प्रमंडल में 'करोड़ों' का फर्जीवाड़ा, ...और कार्यपालक अभियंता-अधीक्षण अभियंता हो गए सेट, चुप्पी के क्या हैं मायने ?

07-Dec-2024 12:37 PM

By First Bihar

Bihar News: सुशासन राज में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है. अधिकारी और इंजीनियर दोनों हाथ से माल बना रहे. माल कमाने के लिए तरह-तरह के हथकंडा अपना रहे. पथ निर्माण विभाग के एक अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंता ने तो बड़ा खेल किया है. ठेकेदार से माल वसूलने के लिए पड़ोसी राज्य के एक जिले के खनन अधिकारी से पत्राचार किया, जवाब मिला उससे आरसीडी के अभियंताओं की पौ-बारह हो गई. बताया जाता है कि पत्र से करोड़ों के घोटाले का खुलासा हुआ है. हालांकि माल खाने के बाद पथ निर्माण विभाग के जिम्मेदारी इंजीनियर मामले को दबाए बैठे हैं. शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही.  

करोड़ों का हुआ है खेल...होंगे बेनकाब

जानकार बताते हैं कि खनन कार्यालय से पत्र का जवाब मिलते ही पथ निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने ठेकेदार से सौदा कर लिया. यह भी बताया जाता है कि खेल 10 करोड़ रू से अधिक का है. ठेकेदार को बचाने के लिए  कार्यपालक अभियंता-अधीक्षण अभियंता ने करोड़ों रू वसूल लिए हैं. खबर है कि इंजीनियरों ने ठेकेदार से कई महंगी गाड़ियां ली है.

फर्जी पत्र पर एक्स्ट्रा कैरेड कॉस्टलिया गया 

बता दें, पथ निर्माण विभाग का एक प्रमंडल जो मगध क्षेत्र में है, वहां करोड़ों का फर्जीवाड़ा हुआ है. झारखंड के एक जिले के खनन कार्यालय का फर्जी पत्र लगाकर करोड़ों का एक्स्ट्रा कैरेज कॉस्ट का भुगतान करा लिया है. यह खेल कुछ समय पहले का है. 6 अगस्त 2024 को कार्यपालक अभियंता ने झारखंड के खनन कार्यालय को पत्र लिखा था. जवाब 8 अगस्त 2024 को मिला. खनन कार्यालय ने इस संबंध में स्पष्ट कर दिया कि जिन पांच पत्रों की सत्यता के बारे में पूछ रहे, वे उनके कार्यालय से जारी नहीं हुआ है. यानि जिस पत्र के आधार पर ठेकेदार को भुगतान कर राजा बना दिया गया, वह पत्र ही फर्जी है. यानि चारा घोटाले की तर्ज पर मगध इलाके के एक पथ प्रमंडल में फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रू की निकासी की गई है. हालांकि इस खेल का खुलासा हो गया है. लेकिन जिम्मेदार कार्यपालक अभियंता और अधीक्षण अभियंता इस मामले में चुप हैं. चुप क्यों हैं...? आप खुद समझ सकते हैं. वैसे, बता दें..इस खेल का खुलासा होकर रहेगा. सारे खिलाड़ी बेनकाब होंगे.  

विवेकानंद की रिपोर्ट