BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
26-Dec-2024 12:28 PM
By First Bihar
SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यह घटना सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया के जोड़ियाही गांव का बताया जा रहा है। जहां आर्म्स एक्ट का एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद थानाध्यक्ष को दांत काट कर फरार हो गया। आर्म्स एक्ट के आरोप में आरोपित को थाना लाया जा रहा था, इसी दौरान देर शाम थानेदार के हाथ में दांत काटकर भाग निकला। इस मामले में पुलिस ने तीन महिला समेत पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।
वहीं, जख्मी थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक के आदेश पर जोड़ियाही गांव स्थित फरार आरोपी के ननिहाल में सशस्त्र बल के साथ शाम 7.30 बजे छापेमारी करने गई थी। छापेमारी में आरोपी उरूज खान को पकड़ लिया गया। लेकिन वह जोर-जोर से हल्ला कर अपने परिजनों को बुलाते हुए धक्का मुक्की कर भागने की कोशिश करता रहा।
इसके अलावा सफल नहीं होने पर आरोपी की बहन ने थानेदार के हाथ की कलाई में दांत काटकर मांस खिंचते हुए लहुलुहान कर दिया। इसके कारण दर्द से थानेदार की पकड़ ढीली हुई और आरोपी भागकर अपने नाना के घर में घुसा फिर पिछले दरवाजे से भाग निकला। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को भगाने के मामले में जोरियाही गांव निवासी जलील अहमद खान के पुत्र आरोपी उरुज खान, उसके छोटे भाई शाहिद खान, उसकी मां रेशमी खानम, बहन खुशी खानम और नाना रेयाज अहमद की पत्नी शमीम खानम के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें पुलिस गिरफ्त से भगाने, पुलिस के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है।