ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए

Home / news / Bihar News: मनी लॉन्डिंग केस में ED ने कसा शिकंजा, अब संजीव हंस...

Bihar News: मनी लॉन्डिंग केस में ED ने कसा शिकंजा, अब संजीव हंस और गुलाब यादव की पत्नी से करेगी पूछताछ; समन भेजकर बुलाया

03-Dec-2024 11:03 AM

By First Bihar

PATNA: गलत तरीके से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव पर प्रवर्तन निदेशालय ने शिकंजा कस दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में पहले ही गिरफ्तार हो चुके संजीव हंस और गुलाब यादव के बाद अब ईडी दोनों की पत्नियों से भी पूछताछ करेगी। ईडी ने दोनों की पत्नियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।


दरअसल, ED ने बिहार के IAS अफसर संजीव हंस और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव की पत्नियों को अब समन भेजा है। प्रवर्तन निदेशालय ने दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने नोटिस देकर कहा है कि अगले दो दिन में निदेशालय के कार्यालय पहुंचे। 


ईडी ने आईएएस संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को मनी लांड्रिंग के साथ ही भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से पहले दोनों के यहां कई बार प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रेड डाला था। जांच का दौरान अवैध तरीके से अर्जित की गई अकूत संपति का पता चला है।


इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने सजीव हंस और गुलाब यादव की पत्नियों को भी आरोपित किया है। अब दोनों की पत्नी से पूछताछ होगी। अब देखना है कि ईडी की नोटिस पर हंस और गुलाब की पत्नी पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर जाती हैं या समय लेती हैं।