मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
11-Dec-2024 01:53 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर से संदिग्ध हालत में दो लोगों की मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि दोनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। शराब पीने से दो लोगों की कथित मौत की जानकारी मिलने के बाद जिले के प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मत गया है।
मृतक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मैदा शाहपुर के वार्ड- 8 रहने वाले चंद्रदेव सिंह के बेटे आरएमपी डॉक्टर चुनचुन प्रसाद सिंह उर्फ चुन्नी लाल एवं नाथों तांती के 50 वर्षीय बेटे हरेराम तांती के रूप में हुई है, जो कंपाउंडर का काम करता था। दोनों मृतक स्वास्थ्य सेवा से ही जुड़े हुए थे तथा एक अपने निजी क्लीनिक में मेडिकल की प्रैक्टिस करते थे।
ग्रामीण डॉक्टर चुनचुन प्रसाद सिंह उर्फ चुन्नू लाल सिंह का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया हालांकि प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गठित एक टीम के देखरेख में हरेराम तांती का पोस्टमार्टम कराया गया। बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीते समय हरेराम तांती को उनके क्लीनिक में इलाज के लिए लाया गया था, उस वक्त उनके आंखों की रोशनी चली गई थी।
परिजनों ने बताया कि हरेराम तांती शराब का भी सेवन करता था। आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने से ही उनकी मौत हुई है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगी कि आखिर मौत की वजह क्या है। बेगूसराय एसपी मनीष ने बताया है कि संदिग्ध हालत में दो व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस उसके परिजन से पूछताछ करने के लिए पहुंची है। उन्होंने बताया है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल चल रही है।