ब्रेकिंग न्यूज़

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम

Home / news / Bihar News: सावधान! यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं,...

Bihar News: सावधान! यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं, पटना में ट्रैफिक पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

28-Nov-2024 09:06 AM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं है। पटना ट्रैफिक पुलिस सोमवार से शनिवार तक विशेष अभियान चलाने जा रही है। पटना के ट्रैफिक एसपी और डीएसपी के नेतृत्व में चलाए जाने वाले इस अभियान के दौरान डिजाइनर नंबर प्लेट, निजी वाहनों पर लाइट-हूटर, काले शीशे लगाने वाली वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।


दरअसल, पटना पुलिस को लगातार वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद राजधानी पटना में ट्रैफिक एसपी और डीएसपी के नेतृत्व में एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। इस अभियान के दौरान डिजाइनर नंबर प्लेट, निजी वाहनों पर लाइट-हूटर, काले शीशे वाली गाड़ियां ट्रैफिक पुलिस के निशाने पर होंगी।


इसके अलावा तय सीमा से अधिक सवारी बैठाने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। वहीं प्रेशर हॉर्न लगी गाड़ियों की भी धर पकड़ होगी। निजी वाहनों पर पुलिस का स्टीकर और जुगाड़ गाड़ी चलाने वाले भी निशाने पर होंगे। प्रदूषण सर्टिफिकेट की भी जांच होगी और जिन वाहन मालिकों के पास प्रदूषण सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं होगा, उनके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा।


इस अभियान का नेतृत्व अलग-अलग अधिकारियों को दिया गया है। सोमवार को ट्रैफिक डीएसपी 1, मंगलवार को खुद ट्रैफिक एसपी, बुधवार को डीएसपी 2, गरुवार को डीएसपी 3, शुक्रवार को डीएसपी 5 और शनिवार को डीएसपी 4 सड़क पर उतरकर वाहनों की जांच करेंगे। हर दिन अलग-अलग यातायात नियमों को लेकर अभियान चलाया जाएगा।