ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar News: पटना में चाचा-भतीजा की संदिग्ध हालत में मौत, जहरीली शराब पीने...

Bihar News: पटना में चाचा-भतीजा की संदिग्ध हालत में मौत, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका

06-Dec-2024 05:57 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां चाचा-भतीजा की संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप मच गया है। मृतक के परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जताई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के पूर्वी नंद गोला इलाके की है।


दरअसल, बिहार में शराबबंदी के बाद से ही जहरीली शराब से मौत के मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में पिछले 8 साल में जहरीली शराब पीने से सैकड़ों लोगों की जान चली गई है, बावजूद इसके न तो पुलिस और बिहार सरकार बाहर से आने वाली शराब पर रोक लगा सकी है और ना ही शराब पीने वाले लोग ही अपनी हरकतों से बाज आ रहे हैं। जिसका नतीजा है कि शराब पीने से मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।


पिछले दिनों सरकार की नाक के नीचे राजधानी पटना में पुलिस ने नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया था और कई लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई थीं। शराब से हो रही मौतों को लेकर लगातार सरकार की फजीहत भी हो रही है। ऐसा नहीं है कि पुलिस और सरकार शराब को लेकर सख्ती नहीं बरत रही है लेकिन शराब माफिया नए-नए तरिके इस्तेमाल कर दूसरे राज्यों से शराब की खेप बिहार पहुंचा रहे हैं और जहरीली शराब पीने से लोगों की जान जा रही है।


पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के पूर्वी नंद गोला इलाके में चाचा-भतीजा की हुई संदिग्ध मौत के बाद परिवार के लोग शराब पीने से मौत की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। प्रशासनिक स्तर पर शराब पीने से मौत की पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब पीने से ही दोनों की मौत हुई है।


दोनों मृतक की पहचान बाढ़ के रहने वाले 25 वर्षीय रवि दास और 19 वर्षीय सोनल दास के रूप में किया। दोनों मालसलामी इलाके में किराए के मकान में रह कर किसी फैक्ट्री में काम करते  थे। बताया जाता है कि दोनों रात में खाना खा कर सोए थे और सुबह उनकी मौत की सूचना मिली। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गई है और पूरे मामले की जांच करा रही है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है।