मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
03-Dec-2024 08:47 AM
By FIRST BIHAR
PATNA: ट्रांसफर होने के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की फाइलें और कंप्यूटर लेकर फरार होने वाली पटना सदर की पूर्व डीसीएलआर के खिलाफ सरकार ने बड़ा एक्शन ले लिया है। बैक डेट में फाइलों का निपटरा करने वाली महिला अधिकारी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सस्पेंड करने की सिफारिश कर दी है। इसके साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा कर दी गई है।
दरअसल, पटना सदर की डीसीएलआर मैत्री सिंह के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने उनका तबादला कर दिया था। ट्रांसफर के बाद मैत्री सिंह जमीन विवाद से जुड़े मामलो की करीब साढ़े सात सौ सरकारी फाइलें और ऑफिस में लगा कंप्यूटर लेकर फरार हो गई थीं और बैक डेट में फाइलों का निपटारा कर आदेश पारित कर रही थीं।
मामला सामने आने के बाद पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने एक जांच कमेटी का गठन किया था। इस जांच कमेटी ने पिछले दिनों अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दिया था और मैत्री सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर गठित जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में पाया है कि मैत्री सिंह ने अपने स्थानांतरण के बाद भी लगभग 200 फाइलों का बैकडेट में निपटारा किया था।
जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि डीसीएलआर कार्यालय में बिचौलियों के माध्यम से फाइलों का निपटारा किया जाता था। कमेटी ने पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह को इस मामले में दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। कमेटी की सिफारिश को स्वीकार करते हुए विभाग ने मैत्री सिंह को सस्पेंड करने का अनुसंशा कर दिया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने महिला अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखा है।